logo

लालपुर थाने के दरोगा शशांक ने की खुदकुशी, यौन शोषण का लगा था आरोप

shan.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लालपुर थाने में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने चतरा के हंटरगंज स्थित अपने घर में जहर खा कर जान दी है। गौरतलब है कि उनपर साल 2022 में एक लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा था। जिसकी सीआईडी ने जांच भी की थी। पुलिस मुख्यालय ने शशांक कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुमति दी थी। शशांक कुमार की पोस्टिंग साल 2022 में लालपुर थाने में थी। उसी दौरान लालपुर इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाली लड़की से उनकी बातचीत मोबाइल फोन खो जाने से संबंधित केस को लेकर शुरू हुई थी। पहले दोस्ती हुई, फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद शशांक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गयी, तो शशांक ने लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में उससे शादी कर ली।


लड़की ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
शादी के बाद भी वह लड़की को अपने साथ नहीं रखता था। उसने पीड़िता को वापस हॉस्टल छोड़ दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद युवती ने दुष्कर्म के आरोप में शशांक के खिलाफ आठ दिसंबर 2022 को लालपुर थाना में केस दर्ज कराया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने सीआईडी मुख्यालय में शिकायत की थी। सीआईडी ने प्रथमदृष्टया शशांक कुमार को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व दो विवाह करने का दोषी पाया था। सीआईडी ने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में कहा था कि आरोपी दारोगा शशांक को निलंबित किया जाए